चाचौड़ा: चाचौड़ा में भारी ओलावृष्टि, रानी खेजड़ा गांव में मकानों के चद्दर टूटे, खेतों और खलियानों में फसल बर्बाद
चाचौड़ा ब्लॉक में चार और पांच अप्रैल की रात में तेज आंधी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। 5 अप्रैल की सुबह सामने आए ग्राम रानी खेजड़ा के वायरल वीडियो में किसानों के मकान की छत के चद्दर ओलो की बारिश में टूट गए। खेतों में कटी और खलियानों में रखी गेहूं की फसल में किसानों ने नुकसान बताया है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।