फागी: अवाड़िया गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत का मामला, पति ने कराया हत्या का मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Apr 9, 2024 फागी थाना इलाके के गांव अवाड़िया में रविवार को कृषि का कार्य करते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी जहां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था ऐसे में आज मंगलवार को मृतका के पति रामफूल बागरिया ने थ्रेसर चालक भंवर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।