महसी: रामपुर धोबियाहार से निकला सैकड़ों कावड़ियों का जत्था, सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करेंगे
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबियाहार से सैकड़ों कावड़ियों का जत्था ग्राम पंचायत स्थिति बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गिरजापुरी जल लेने के लिए निकल पड़ा है। यह जत्था सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक कर मन की मुरादें मांगेंगे। हालांकि कावड़ियों सहित श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सजग हैं।