जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-333A (भागलपुर डिवीजन) से संबंधित भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने एवं रैयतों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंचल कार्यालय, बांका में भूमि अधिग्रहण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बांका की उपस्थिति में रैयतों से मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आपत्तियों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी , अमीन, कानूनगो , राष्ट्रीय राजमार्ग-333A के कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र रैयतों को नियमानुसार समय पर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। साथ ही रैयतों से अपील की गई कि वे मुआवजा भुगतान हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की विलंब न हो।
Banka, Bihar | Jul 26, 2026