बड़कीबिउरा में जिला परिषद निधि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का बुधवार को 3:00 बजे जिला परिषद की उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा के द्वारा शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के लिए इस भवन का निर्माण हो रहा है, ताकि इस पंचायत के लोगों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।