जैतपुर: बंगवार खदान हादसा: घायलों का इलाज निजी अस्पताल में मौके पर अधिकरी
शहडोल के बंगवार भूमिगत कोयला खदान में शुक्रवार को स्टॉपिंग वॉल निर्माण के दौरान छत का हिस्सा धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एएसपी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं जांच कार्य शुरू कराया। वीडीओ शुक्रवार शाम 6 बजे का है।