गैरतगंज: नवोदय के छात्र नक्ष नायक ने किया कमाल, 96.2% अंक पाकर बने टॉपर
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में पीएमश्री नवोदय विद्यालय बाड़ी के छात्र नक्ष नायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नक्ष ने 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर नाम रोशन किया है। नक्ष नायक गैरतगंज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद मनोज नायक और प्रीति नायक के सुपुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर