पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 48 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 287 लीटर अवैध शराब, लगभग 78 ग्राम स्मैक, 82 CFT चोरी के बालू, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चार मोबाइल, 11510 नगद और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। बुधवार शाम 7:27 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।