बागेश्वर: कपकोट के बदियाकोट में भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, लकड़ी से बनी ऐतिहासिक संरचना को भारी क्षति।
कपकोट तहसील के दूरस्थ बदियाकोट गांव में स्थित भगवती मंदिर में भीषण आग लगने से खलबली मच गई. आग की चपेट में आने से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है.
लकड़ी से बने मंदिर में आग तेजी से फैली, जिससे मंदिर के ढांचे को काफी क्षति पहुंची है. घटना के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
बदियाकोट स्थित मां भगवती मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है।
लकड़ी पर की गई आकर्षक नक्काशी के कारण मंदिर अपनी विशिष्ट पहचान रखता था. मंदिर की बनावट और पारंपरिक काष्ठकला इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती थी।
नवरात्र के दौरान यहां श्रद्धालु मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में धार्मिक पर्व के बीच मंदिर में आग लगने की घटना से क्षेत्रवासी व्यथित हैं।
*#उत्तराखंड_हिंदी_समाचार#
Uttarakhand Hindi Samachar
Pati, Champawat | Oct 16, 2026