बरेली: बरेली SSP ने 67 कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसा, क्लास ‘B’ हिस्ट्रीशीट खोलकर बढ़ाई सख्ती
बरेली पुलिस ने SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 कुख्यात अपराधियों की क्लास ‘B’ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। ये अपराधी चोरी, लूट, डकैती, हत्या, मादक पदार्थ तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में सक्रिय रहे हैं। अब पुलिस इनकी हर गतिविधि पर नजर रखेगी और अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने का दावा कर रही है।