शिवपुरी: रोंग साइड आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर,खाई में गिरी कार, युवक घायल, अमोला थाना क्षेत्र की घटना
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में अमोला क्रेशर और सलैया गांव के बीच सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, एनएच-27 फोरलेन पर एक ट्रक रोंग साइड से झांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रही एक कार को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलटी खाती हुई