खगौल: शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का खेल! दानापुर स्टेशन का खंडहर क्वार्टर बना ठिकाना
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद दानापुर रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित खंडहर रेलवे क्वार्टरों में सूखे नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगता है। गांजा,स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों का खुलेआम सेवन करते हैं। शनिवार की शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई प्रभावी नहीं हो रही।