हज़ारीबाग: चुरचू में मंदिर निर्माण का भूमिपूजन हुआ, सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए
हजारीबाग जिला के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत के बासाडीह गांव में बुधवार को एग्यारह बजे प्राचीन मंदिर परिसर में नए दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।