महागामा: खुर्द डुमरिया गांव में लाखों की लागत से लगी सोलर जल मीनार बनी शोभा की वस्तु
Mahagama, Godda | Apr 25, 2026 महागामा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामकोल पंचायत स्थित खुर्द डुमरिया गांव में लाखों की लागत से लगी सोलर जलमीनार व्यवस्था पूरी तरह शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। वर्षों से खराब पड़े इस जल मीनार ने सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। भीषण गर्मी में जहां पानी जीवन का आधार है वहीं ग्रामीण बूंद बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।