बागपत: छेड़छाड़ के मामले में दो दोषियों को एक साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Baghpat, Bagpat | May 11, 2026 बागपत न्यायालय ने छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को करीब शाम 5:30 बजे बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी शाहरुख और आदिल को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना से जुड़ा हुआ था, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही थी