ईसागढ़: भैलवासा गांव में कलेक्टर ने स्कूल, आंगनवाड़ी और पंचायत भवन का किया निरीक्षण, कर्मचारी अनुपस्थित मिले
ईसागढ़ क्षेत्र के भैलवासा गांव में कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे निरीक्षण किया।कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मध्यान्ह भोजन समय पर वितरित हो।