जगदलपुर: भाजपाइयों ने धरमपुरा के वृद्धाश्रम में साड़ियां एवं मिष्ठान्न वितरित कर मनाया मंत्री राम विचार नेताम का जन्मदिन
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री ट्राईबल एवं कृषि विभाग राम विचार नेताम का जन्मदिन स्थानीय वृद्धाश्रम आस्था निकुंज में माताओं को साड़ियां एवं मिष्ठान्न वितरण कर मनाया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने रामविचार नेताम का परिचयात्मक उद्बोधन देने के पश्चात वीडियो कालिंग के माध्यम से मंत्री का सम्बोधन वृध्दाश्रम में निवासरत माताओं से करवाया।