गिरिडीह: नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से सख्ती से चलाया
नगर निगम द्वारा मंगलवार को 10 बजे से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर सख्ती के साथ चलाया गया। इस दौरान गिरिडीह के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया।