राजातालाब: BHU के कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रो ओमशंकर को विभागाध्यक्ष पद गया हटाया, 14 दिनों से कर रहे आमरण अनशन
कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर के आमरण अनशन आज 14वां दिन है। अधिवक्ता से लेकर हर वर्ग के लोग ओम शंकर का समर्थन कर चुके है। वहीं अब विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर ओम शंकर के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दे दिए है। शुक्रवार को प्रोफेसर ओम शंकर से विभागाध्यक्ष का पद छीनते हुए प्रोफेसर विकास अग्रवाल को कार्डियोलॉजी विभाग का अध्यक्ष बना दिया है।