डोमचांच: डोमचांच में वन क्षेत्र में अवैध कटाई तेज़, लकड़ी माफिया सक्रिय
डोमचांच प्रखंड अंतर्गत वन प्रमंडल के जंगलों में इन दिनों अवैध कटाई का सिलसिला जारी है।लोगों ने बुधवार को 12 बजे बताया कि गर्मी के मौसम में लोग बरसात के लिए जलावन की व्यवस्था के नाम पर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। वहीं लकड़ी माफिया भी इसी आड़ में मोटी लकड़ियों की अवैध कटाई कर धड़ल्ले से कमाई कर रहे हैं।