बिग ब्रेकिंग।।बेबाक उत्तराखंड।।
'खटीमा महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर एबीवीपी तो सचिव का एनएसयूआई का कब्जा*
खटीमा: खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
महाविद्यालय की ओर से जारी निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के धीरज सिंह कन्याल ने 1046 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी nsui के युवराज प्रताप सिंह को 721 मत मिले।
उपाध्यक्ष छात्र पद पर मोहित कुमार 830 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जबकि मो. अरशद को 794 वोट मिले।
उपाध्यक्ष छात्रा पद पर शिखा राना ने 834 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि प्रियंका को 736 मत मिले।
सचिव पद पर राजीव जोशी ने 947 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गौरव कुमार को 691 वोट मिले।
संयुक्त सचिव छात्राओं हेतु आरक्षित पद पर कशिश राना 808 मतों के साथ निर्वाचित हुईं, जबकि प्रीति को 763 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर कृतिका पोखरिया ने 951 मत हासिल कर जीत दर्ज की। पूजा को 689 मत प्राप्त हुए।
वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर संचित सिंह ने 1079 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि मनीषा को 573 मत मिले।
#¿बेबाक उत्तराखंड डिजिटल
बेबाक उत्तराखंड *डिजिटल