बरेली: बरेली में 14 जून की बड़ी परीक्षा को लेकर अलर्ट! कर्फ्यू लगा तो भी परीक्षा नहीं रुकेगी, एडमिट कार्ड बनेगा पास
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 14 जून 2026 को बरेली के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में होगी। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए है