डुमरांव: सिलकुटवा बस्ती में लीकेज की स्थायी मरम्मत, जल नल योजना की बड़ी समस्या दूर, लोगों को नहीं मिल रहा था पानी
Dumraon, Buxar | Jun 14, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के विष्णु मोड़ मंदिर के पास स्थित सिलकुटवा बस्ती में पिछले कई दिनों से जल नल योजना की पाइपलाइन में हो रहे लीकेज की समस्या आखिरकार दूर कर दी गई। यह समस्या बस्ती के लोगों के लिए काफी गंभीर बनी हुई थी, क्योंकि यही जल स्रोत उनके दैनिक जीवन का मुख्य आधार था।