डुमरांव: अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ ने की साइबर ठगी से बचने की अपील, गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह
Dumraon, Buxar | Jun 7, 2026 साइबर अपराधों में बढ़ती घटनाओं को देखते हुए डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने डुमरांव अनुमंडल पुलिस कार्यालय सभागार में आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रविवार की दोपहर 3:30 बजे उन्होंने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में बैंक खाते, एटीएम या ओटीपी की जानकारी साझा न करें।