मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर दो महिलाओं को साथ घर में घुसकर तीन लोगों ने की मारपीट, दोनों घायल
थाना मझोला इलाके को जयंतीपुर में उधार के दो लाख रु मांगने पर नूर जहा ,नरगिस नाम की महिला के साथ घर में घुसकर तीन दबंगों ने जमकर मारपीट की है। दोनो महिलाएं घायल हो गई है। पुलिस के द्वारा इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल नरगिस ने बताया कुछ महीने पहले उन्होंने अपने मोहल्ले में रहने वाले इसरार को दो लाख रु उधार दिए थे। आज मांगने पर मारपीट की है।