मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मझोला पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो युवकों रोका गया तो दोनो युवकों से पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर उचित जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई दोनो युवकों को पास से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।