मुरादाबाद: लोकसभा 2024 निर्वाचन 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों का होगा लाइव वेब कास्ट, कलेक्ट्रेट पर बनाया गया कंट्रोल रूम
लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिले में वोटिंग होनी है। चुनाव को निष्पक्ष-पारदर्शी और निर्विवाद बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हर प्रयास किए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 50 प्रतिशत या इससे अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव के दिन होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने को वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।