मुरादाबाद: जिलाधिकारी और एसएसपी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित हुई लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ब्रीफिंग
19 अप्रैल को मुरादाबाद लोकसभा 6 में प्रथम चरण में मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रिजर्व पुलिस लाइंस में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई है।