परबत्ता के विधायक बाबूलाल सौर्य ने शुक्रवार की देर रात 11 बजे तक गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हलचल मच गई। विधायक ने इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों से दवाओं