बेनीपुर: बेनीपुर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव की अध्यक्षता में हुई
बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश सचिव कमल राम विनोद झा उर्फ कमल सेठ ने कहा कि राजद माय के साथ बाप की भी हितैषी है। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष में प्रदेश सरकार नहीं कर सकी वह 17 महीनों में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कर दिखाया।