धामी सरकार की आबकारी नीति से ठेकेदारों में खुशी!
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी जारी की गई है।
नई व्यवस्था और नीतिगत बदलावों को लेकर शराब कारोबार से जुड़े कई ठेकेदारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि स्पष्ट प्रक्रिया और बेहतर व्यवस्था से कामकाज आसान हुआ है।
धामी सरकार की आबकारी नीति को लेकर ठेकेदारों में खुशी—राजस्व, पारदर्शिता और कारोबार, तीनों पर फोकस।