बदायूं: भोजीपुरा पावरी गांव में शराब के नशे में युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jul 31, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के भोजीपुरा पावरी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र अजय पाल शराब पीने का आदि था। गुरुवार को शराब के नशे में जय प्रकाश ने घर पर कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जय प्रकाश के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।