बंशीधरनगर (नगर उंटारी): महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भाकपा करेगी आंदोलन तेज, भैंस बेढवा में हुई बैठक
भैंस बेढवा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ने से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है और जरूरी सामान महंगे होंगे। राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर ने कहा कि गलत नीतियों के कारण युव