जसवंतनगर: ग्राम बलैयापुर के सार्वजनिक तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण जयवीर ने डीएम-एसपी से जांच और कार्रवाई की मांग की
सार्वजनिक तालाब पर अवैध निर्माण की शिकायत सामने आई है। नगला कन्हई निवासी जयवीर सिंह ने डीएम, एसएसपी व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तालाब/भूमि के हिस्से पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जयवीर सिंह ने कहा कि स्थानीय लेखपाल की मिली भगत से हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद प्रशासन से कार्रवाई नहीं हुई।