कोडरमा: इंदरवा में बाइक से गिरकर 2 व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल कोडरमा में इलाजरत
कोडरमा थाना क्षेत्र के इंदरवा में रविवार को बाइक से गिर कर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तीनतारा निवासी विनोद पंडित पिता स्व प्रसादी पंडित और संतोष पंडित पिता स्व कार्तिक पंडित के रूप में हुई है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार दोनो एक बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।