कोडरमा: कोडरमा जेल में विधिक जागरूकता शिविर सह जेल अदालत का हुआ आयोजन, बंदियों को कानून की दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में रविवार को मंडल कारा कोडरमा में लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सीजेएम प्रताप चंद्रा उपस्थित थे । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पैसे के अभाव में कोई भी बंदी न्याय से वंचित नहीं रह सकता है।