कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा के एंबुलेंस ड्राइवर और EMT कर्मी ने मरीज के परिजनों पर मारपीट का लगाया आरोप
सदर अस्पताल कोडरमा से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किए गए एक मरीज के परिजनों पर एंबुलेंस के ड्राइवर ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। एंबुलेंस ड्राइवर विकास कुमार ने बताया कि जब वह मरीज को लेकर रांची पहुंचने वाले थे। इस दौरान रांची से कुछ दूर पहले एक निजी अस्पताल के समीप मरीज के परिजनों ने जबरन एंबुलेंस को रोक दिया और मरीज को निजी अस्पताल ले गए।