कोडरमा: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा लूट से जनता का ध्यान हटाने इंडी गठबंधन कर रही है उलगुलान
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि "उलगुलान" अत्यंत पवित्र शब्द है, यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के उस संघर्ष का बीजमंत्र है, जो उन्होंने इस देश की और जनजातीय समुदाय की जमीन बचाने के लिए किया था। जिन्होंने खुद झारखण्ड की जमीन, जनजातीय समुदाय की जमीन हड़पी और जमीन हड़पने के लिए संगठित तरीके से साजिश की।