अररिया: चैनपुर मूसरिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के 2 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 23, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मूसरिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.