कामां: कामां क्षेत्र में करीब 2 करोड़ की नोटों की माला पहनकर दूल्हा बना चर्चा का विषय, वीडियो हुआ वायरल
कामां के गांव बमनवाड़ी से एक अनोखा मामला सामने आया है,जहां एक दूल्हा करीब 2 करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनकर सुर्खियों में आ गया। बताया जा रहा है कि माला इतनी बड़ी और भारी थी कि उसे पहनाने के लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ी।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया,जो गुरुवार शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है।