पुन्हाना: लकी–66 गेम से जुड़े पांच एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद नूंह एएसपी मीनाक्षी सिंह ने दी प्रतिक्रिया
Punahana, Nuh | Mar 21, 2024 नूंह एएसपी मीनाक्षी सिंह ने कहा कि कई महीनों से पुलिस की जानकारी में एक ऑनलाइन बेटिंग एप लकी–66 का नाम आ रहा था। जिसका कई टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था, इसके माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की जा रही थी। इसके बाद पुन्हाना सीआईए प्रभारी संदीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।