पुन्हाना: गांव गुलालता के समीप टाटा कंटेनर से 596 किलो 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद,अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Punahana, Nuh | Mar 21, 2024 थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पुन्हाना सीआईए पुलिस की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव गुलालता के समीप एक टाटा कंटेनर गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा पत्ती भरा हुआ है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गाड़ी चालक पुलिस को देखकर पहले ही मौके से भागने में कामयाब हो गया। गाड़ी से 596 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ हैं।