पुन्हाना: पुन्हाना बस स्टैंड की जमीन पर बनी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, अदालत के आदेश के बाद 6 दुकानों को तोड़ा
Punahana, Nuh | Mar 20, 2024 अदालत के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुनील कुमार की नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड की जमीन पर बनी 6 दुकानों को गिरा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।मामला अदालत में पहुंचा और करीब 5 वर्ष तक अदालत में चला। अदालत ने दुकानों को हटाने के आदेश दिए जिसके बाद सभी 6 दुकानों को हटा दिया गया ।