द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के बड़े मामले खुलासा करते हुए 3000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सूरज उर्फ़ अनिल उर्फ नेपाली के रूप में हुई है, यह नजफगढ़ का रहने वाला है।