हेरहंज: हेरहंज में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया
सोमवार को हेरहंज भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस धूमधाम मनाया।मौके पर जिला कार्यकारी सदस्य मनीष जायसवाल में बतलाया की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6अप्रैल1980 को हुई थी। जो नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन में इसकी नींव रखी गई थी और अटलबिहारी वाजपेई पार्टी के पहले अध्यक्ष थे l