लखीसराय में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है ।पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार की पूर्वाह्न 1125 पर कार्यालय कक्ष में बताया कि मुहर्रम त्यौहार को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि मोहर्रम के दौरान अति संवेदनशील स्थलों और कब्रागाहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।