सीतापुर: रामकोट इलाके में नहर के पानी में डूबने से युवक की मौत, पिता ने दोस्तों पर हत्या का लगाया आरोप
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के नन सोहा गांव में शनिवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय एक युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई थी मामले में मृतक युवक के पिता के द्वारा दोस्तों पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।