उज्जैन शहर: पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज से पटवारी द्वारा अभद्रता करने के मामले में मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर की शिकायत
भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत श्री रामनाथ जी महाराज से पटवारी ने फोन पर अभद्रता की है। इससे व्यथित होकर महंत ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर शिकायत की है वही उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को लिखित में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।