उज्जैन शहर: पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन से की मांग सभी होटल संचालक अपनी होटल के बाहर लिखा अपना नाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा रूट पर आने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम और डिटेल लिखने के आदेश दिए हैं। ऐसा ही आदेश मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम एक साल पहले ही दे चुका है लेकिन एक साल बाद भी इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने अमल नहीं किया। पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय ने प्रशासन से सभी होटलों पर मलिक का नाम लिखा हो यह मांग की है