चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास लगी आग, नर्सिंग स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Churu, Churu | Apr 25, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। मातृ एवं शिशु इकाई के पीछे स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पास सूखे पेड़-पौधों के कचरे में अचानक आग लग गई। समय रहते नर्सिंग स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया, जिससे ऑक्सीजन प्लांट तक आग पहुंचने से बच गई। यदि आग प्लांट तक पहुंच जाती तो अस्पताल परिसर में गंभीर हादसा हो सकता था। दोपहर 12 बजे करीब मिली जानकारी के